'ऐसे लोगों की जगह सिर्फ जेल में है', शर्मनाक घटना के बाद Sunil Gavaskar का फूटा गुस्सा

Sunil Gavaskar On Australian women cricketers: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के दौरान इंदौर से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस खबर से पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने दोषी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार (Sunil Gavaskar On Australian women cricketers)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब दोनों खिलाड़ी अपने होटल से पास के एक कैफे जा रही थीं, तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि यह घटना 'अतिथि देवो भव:' की हमारी संस्कृति पर धब्बा है। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने इसे बहुत, बहुत दुखद और बिना किसी सवाल के एक घिनौनी घटना बताया।

Sunil Gavaskar 1

गावस्कर ने की कड़ी सजा की मांग

गावस्कर ने मांग की कि दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उसे बस बंद कर दो और चाबी फेंक दो। मेरे ख्याल से यही एकमात्र तरीका है। उनका यह बयान इस बात को बताता है कि वह इस तरह की हरकतों से कितने नाराज हैं, जो देश का नाम खराब करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों खिलाड़ियों ने तुरंत अपने सुरक्षा संपर्क अधिकारी को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

मध्य प्रदेश पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अकील खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खजराना रोड इलाके में दोनों क्रिकेटरों का पीछा किया और उनमें से एक के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय है और बोर्ड ऐसी घटनाओं के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति रखता है।

बीसीसीआई ने जताई चिंता

उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस की तुरंत कार्रवाई की सराहना की और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाने का आश्वासन दिया। बीसीसीआई ने भविष्य में सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा और उसे और सख्त करने की बात भी कही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंदौर में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हराकर ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल किया है और अब सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की भारत के खिलाफ उनका मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+