सुनील छेत्री ने किसे बताया भारत की वर्ल्ड कप जीत का हीरो? भारतीय खिलाड़ियों के रोने पर कही दिल छूने वाली बात
भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद हर किसी के आँखों में आंसू थे। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पराजित करते हुए अफ्रीकी टीम को झटका दिया। टीम इंडिया ने कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल कर ली।
हाल ही में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने वाले भारतीय खिलाड़ी सुनील छेत्री भी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देख रहे थे। उन्होंने इसका जिक्र किया और यह भी बताया कि फाइनल में किस खिलाड़ी ने प्रभावित किया। सुनील छेत्री ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान इसका खुलासा किया।

छेत्री ने कहा कि मैंने फाइनल मैच देखा था। उनके साथ पैनल में बाइचुंग भूटिया भी थे। छेत्री ने कहा कि भूटिया भी क्रिकेट फैन हैं लेकिन उन्होंने नहीं देखा। मैं बता सकता हूँ कि अंतिम ओवर में क्या हुआ। छेत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अच्छा खेले और जीत दर्ज की, इसकी ख़ुशी है।
छेत्री ने कहा कि जीतने के बाद खिलाड़ियों की आँखों में आंसू थे। मैं समझता हूँ। वे पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में हारे थे, इसके पहले सेमीफाइनल में हारे थे। अब जीत दर्ज की है, तो ऐसा होता है। सूर्यकुमार यादव को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया।
जब छेत्री को पूछा गया कि आपने जश्न कैसे मनाया, तो उन्होंने कहा कि मैंने चुप रहकर ही जीत का जश्न मनाया क्योंकि उसी समय मेरा बेटा सो रहा था। टीम इंडिया की जीत पर सुनील छेत्री काफी खुश दिख रहे थे। उनके साथ भूटिया भी खुश थे कि देश ने वर्ल्ड कप जीता है।
गौरतलब है कि सुनील छेत्री ने हाल ही में संन्यास ले लिया है। हालांकि वह लीग्स में खेलते हुए दिखेंगे लेकिन इंटरनेशनल फुटबॉल में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। विराट कोहली के साथ छेत्री की दोस्ती है। कोहली और छेत्री ने लॉकडाउन के दौरान इन्स्टाग्राम लाइव किया था।












Click it and Unblock the Notifications