Ashes 2023: भारत के बाद अब इंग्लैंड को स्टीव स्मिथ से खतरा, इन बड़े रिकॉर्ड पर होगी नजर

Ashes 2023, Steve Smith: एशेज सीरीज में फैंस की नजरें स्टीव स्मिथ पर होगी।

Ashes 2023, Steve Smith: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजरें अब एशेज सीरीज पर होगी। भारत को हराकर सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश बन गया है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में स्टीव स्मिथ ने अहम रोल निभाया था। स्मिथ का मौजूदा फॉर्म शानदार है और वह इंग्लैंड के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

स्टीव स्मिथ का फॉर्म शानदार: इंग्लैंड की सरजमीं पर स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर हल्ला बोलता है। इंग्लैंड के खिलाफ उनके आंकड़े शानदार रहे हैं। स्मिथ ने आखिरी 10 टेस्ट पारियों में 5 बार शतक का आंकड़ा पार किया है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलिया के बाकी बल्लेबाज भी एशेज अपना जलवा दिखाने को बेकरार होंगे।

Steve Smith

10 टेस्ट पारियों में पांच शतक: स्टीव स्मिथ के नाम इंग्लैंड में खेले गई पिछली 10 पारियों में 5 शतक शामिल है। इंग्लैंड की सरजमीं पर आखिरी 10 टेस्ट पारियों में क्रमशः 143, 144, 142, 92, 211, 82, 80, 23, 121 और 34 रन बनाए हैं। स्मिथ को हमेशा इंग्लैंड के खिलाफ बड़े रन बनाना पसंद है और उनके नाम पर 11 एशेज शतक हैं।

चुनौती लेना है पसंद: स्टीव स्मिथ एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रन बनाने में मजा आता है। स्मिथ ने इंग्लैंड में 17 टेस्ट मैचों में 60.70 की शानदार औसत से 1,882 रन बनाए हैं। केवल सर विव रिचर्ड्स (2,057), एलन बॉर्डर (2,082), और सर डॉन ब्रैडमैन (2674) ने इंग्लैंड में स्मिथ से अधिक रन बनाए हैं। एशेज में 201 रन या उससे अधिक रन बनाते ही स्मिथ विव रिचर्ड्स और एलन बॉर्डर को पछाड़ देंगे।

बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका: अगर स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में 593 रन बनाते हैं, तो वह एशेज इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर वह 593 रन बना लेते हैं तो वह एशेज में जैक हॉब्स के 3,636 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+