CSK में नहीं रहा आत्मविश्वास, कोच स्टीफन फ्लेमिंग बोले- हम पूरी तरह से हैं फेल

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2022 में हार के लिए बहुत सारी सामने आ रहीं समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया है। दीपक चाहर की अनुपलब्धता और सभी विभागों में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण सीएसके मैच नहीं जीत पा रही। फ्लेमिंग का मानना ​​है कि लगातार चौथी हार झेलने के बाद टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। उन्होंने विपक्ष पर दबाव नहीं बनाने की कमी पर भी अफसोस जताया।

यह भी पढ़ें- 'वो भविष्य के लिए बहुत अच्छा खिलाड़ी है', डु प्लेसिस ने लिया इस युवा भारतीय का नाम

तीनों विभागों में पूरी तरह से फेल हुए हैं

तीनों विभागों में पूरी तरह से फेल हुए हैं

सीएसके को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा, जिससे यह आईपीएल के इतिहास में उनकी सबसे खराब शुरुआत हुई है। रवींद्र जडेजा की अगुवाई वाली टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम के प्रदर्शन पर फ्लेमिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह स्पष्ट है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग वह है जिस पर हमें काम करने की आवश्यकता है। हम तीनों विभागों में पूरी तरह से फेल हुए हैं और आगे बढ़ने के लिए हमें अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करना होगा। हम आज खराब तरीके से आउट हुए। हम एक तरह से सीख रहे हैं। हमें कुछ खिलाड़ियों की कमी खली है। हम केवल खिलाड़ियों की तलाश कर रहे हैं।"

हम कोई मैच नहीं जीत रहे हैं

हम कोई मैच नहीं जीत रहे हैं

फ्लेमिंग ने आगे कहा, "और हमारे पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जो हमारे में विश्वास भरता हो। हम कोई मैच नहीं जीत रहे हैं। किसी भी मैच को जीतने के करीब नहीं होने के कारण, आपको थोड़ा आत्म-संदेह होता है, और खिलाड़ियों को थोड़ा सा गुस्सा आता है। हमें बस उस पर बहुत जल्दी काम करना है और कुछ लय खोजने और टूर्नामेंट में वापस आने की कोशिश करनी है।''

जडेजा गेंदबाजी से हैं नाखुश

जडेजा गेंदबाजी से हैं नाखुश

रवींद्र जडेजा गेंदबाजी इकाई के प्रदर्शन से नाखुश हैं जबकि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना ​​है कि टीम को आगे हर विभाग में सुधार करने की जरूरत है। वहीं जडेजा ने मैच के बाद कहा, "गेंदबाजी से हम निराश हुए लेकिन हम 20-25 रन कम पड़ गए थे। हम अंत तक लड़ना चाह रहे थे। 155 स्कोर खराब नहीं है और हमारे गेंदबाज विकेट लेना चाह रहे थे लेकिन हम सुधार करना चाहेंगे। हम चर्चा करेंगे कि कहां कमी आ रही है। हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, एक साथ रहें और मजबूत होकर वापस आएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+