DC vs RR: 12 गेंदों में 12 यॉर्कर, एक ही मैच में स्टार्क ने वसूल करवा दिए 11 करोड़ 75 लाख रुपये
DC vs RR, Starc: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धांसू मुकाबला सुपर ओवर तक चला गया। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट पर 188 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में चला गया।
मुकाबले का अंतिम ओवर नाटकीय अंदाज में समाप्त हुआ, इसे स्टार्क ने डाला। रॉयल्स को जीत दर्ज करने के लिए 9 रनों की दरकार थी।। 5 गेंदों में 7 रन आए और अंतिम गेंद में 2 रन चाहिए थे। ध्रुव जुरेल शॉट खेलकर एक रन पूरा कर चुके थे और दूसरे रन के दौरान वह रन आउट हो गए।

Starc ने ही पलट दिया गेम
इस तरह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर है। दिल्ली के लिए स्टार्क ने अपने अंतिम दो ओवर बेहद किफायती किये, जिसके कारण मैच सुपर ओवर में चला गया। उन्होंने अपने कोटे के अंतिम 2 ओवरों में 16 रन खर्च किये। स्टार्क ने अंतिम ओवर और सुपर ओवर को मिलाकर लगभग हर गेंद यॉर्कर डालने का प्रयास किया, उनको सुपर ओवर में दो चौके पड़े लेकिन मामला हाथ में ही था।
सुपर ओवर में भी Starc का जलवा
इस मुकाबले का हीरो अगर किसी को कहा जाएगा, तो वह स्टार्क ही हैं क्योंकि सुपर ओवर में फिर से उनके पास ही गेंद थी और उन्होंने वहां भी महज 11 रन खर्च किये। दिल्ली को 12 रनों का लक्ष्य मिला। केएल राहुल और स्टब्स ने 4 गेंदों में ही रन बनाकर मैच समाप्त कर दिया और दिल्ली ने तालिका में भी पहला स्थान हासिल कर लिया। सुपर ओवर में और उससे पहले मैच में किये गए तीन ओवर में स्टार्क ने ज्यादा यॉर्कर गेंदों का इस्तेमाल किया। उनको 11 करोड़ 75 लाख देकर दिल्ली ने खरीदा था और एक ही मैच में पैसा वसूल हो गया।
चार साल बाद हुआ सुपर ओवर
ख़ास बात तो यह भी है कि आईपीएल में चार सालों के बाद कोई सुपर ओवर देखने को मिला है। पिछले चार सालों में कोई मैच टाई नहीं हुआ था। इस बार वह सूखा समाप्त हो गया और दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज कर ली। इस आईपीएल में यह अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा।
दिल्ली ने बनी टेबल टॉपर
दिल्ली कैपिटल्स इस मैच से पहले तालिका में दूसरे स्थान पर थी लेकिन अब पांच जीत और 10 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है, रॉयल्स की यह पांचवीं हार है और तालिका में आठवां स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications