SL vs BAN: श्रीलंका ने जीता टॉस, करो या मरो मुकाबले में दोनों ही टीमों में हुए ये बड़े बदलाव
बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी। जिस टीम का प्रदर्शन मैदान पर आज बेहतर रहेगा, वह सुपर फोर में एंट्री लेने में सफलता हासिल कर लेगी।
नई दिल्ली, 1 सितंबर। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी। जिस टीम का प्रदर्शन मैदान पर आज बेहतर रहेगा, वह सुपर फोर में एंट्री लेने में सफलता हासिल कर लेगी। दोनों ही देशों के फैंस अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान में जोर-शोर के साथ पहुंचे हुए हैं।

एशिया कप 2022 में बने रहने के लिए जीत जरूरी
एशिया कप 2022 के ग्रुप-बी में बांग्लादेश और श्रीलंका में से जिस टीम को आज हार मिलेगी, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ही अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के हाथों हार चुकी है। ऐसे में इस करो या मरो के मुकाबले में इन दोनों टीम की कोशिश अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की होगी। श्रीलंका की गेंदबाजी बांग्लादेश की तुलना में अधिक संतुलित दिखाई दे रही है।
मैच से पहले हुई थी बयानबाजी
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों पर दबाव रहेगा। यही वजह है कि मैच से पहले ही खिलाड़ियों और कोच के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। बांग्लादेश के कोच खालिद मोहम्मद ने हमारे पास कम से कम दो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है। लेकिन श्रीलंका टीम में तो एक भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जिसकी हमारे खिलाड़ी शाकिब या मुस्ताफिजुर रहमान से तुलना भी की जा सकती है।
यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश की टीम- सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान)), अफिफ हुसैन, महमूदुल्लाह, मोसादेक हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोट हुसैन
श्रीलंका की टीम-पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो












Click it and Unblock the Notifications