World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बीच में ही कप्तान टीम से बाहर, जानें किस टीम के साथ ऐसा हुआ
Dasun Shanaka ruled out of World Cup: इस वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है और चोटिल खिलाड़ियों की तादाद भी काफी रही है। श्रीलंकाई टीम के कुछ अहम खिलाड़ी पहले से ही बाहर चल रहे हैं। इस बीच अब एक और बुरी खबर टीम के लिए आई है। यह उनके लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।
श्रीलंकाई टीम के कप्तान भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। जांघ में चोट की वजह से वह बाहर हुए हैं। चामिका करुणारत्ने पहले से ही लाइन में थे, उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंकाई टीम में शामिल कर लिया गया है।

श्रीलंका के लिए शनाका का बाहर होना झटका है क्योंकि इस टीम ने अभी तक एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं की है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि करुणारत्ने को शनाका की जगह श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है और आईसीसी की तकनीकी समिति ने उनको शामिल करने के एमंजुरी प्रदान कर दी है।
शनाका को यह चोट 10 अक्टूबर को लगी थी। उस समय श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चल रहा था। अब उनको रिकवरी के लिए तीन सप्ताह का समय लगने वाला है। कुसल मेंडिस टीम के उपकप्तान थे लेकिन अब शनाका के जाने पर वह टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले हैं। इस साल मार्च के बाद से ही श्रीलंका के लिए कोई मुकाबला नहीं खेलने वाले करुणारत्ने के पास अब एक बड़ा मौका आया है।
श्रीलंकाई टीम को दक्षिण अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी उको एक बड़ा स्कोर चेज करते हुए पराजित कर दिया था। इस तरह अब तक श्रीलंकाई टीम अपना खाता खोलने का इंतजार ही कर रही है।
श्रीलंका की टीम इस प्रकार है।
कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालगे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन रजिता, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दुशान हेमंथा, महीश तीक्ष्णा।












Click it and Unblock the Notifications