SL vs ZIM, 1st ODI: श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें कोलंबो की पिच और वेदर रिपोर्ट
Sri Lanka vs Zimbabwe, 1st ODI: श्रीलंका और जिम्बाब्वे तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनो टीमों के बीच आज ये मुकाबला कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज में शामिल होंगी। आइए मैच से पहले जानते हैं आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच और कोलंबो के मौसम का हाल।
Colombo Weather Forecast: कोलंबो में आज का मौसम
कोलंबों में आज का मौसम दर्शक और खिलाड़ियों के लिए थोड़ा चिंताजनक है, क्योंकि यहां दिन की शुरुआत में बारिश होने की 70% संभावना है, जोकि दोपहर में घटकर 45% हो सकती है। इसके अलावा दिन भर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। शहर में आज ह्यूमिडिटी 80% तक पहुंचने की उम्मीद है, और हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की मध्यम गति से चलने का अनुमान है।

R. Premadasa Stadium Pitch Report: आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। अच्छी बात ये है कि पिच अपनी अपनी तेज आउटफील्ड और अपेक्षाकृत छोटी सीमाओं के कारण बल्लेबाजों को भी फायदा पहुंचाती है। यहां बल्लेबाजों को हाथ खोलने के खूब मौके मिलेंगे।
Sri Lanka vs Zimbabwe: कब, कहां देखें श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे के मैच
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे पहले वनडे मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट सोनी टेन 5 और सोनी टेन 5 एचडी चैनलों पर किया जाएगा।
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका फुल स्क्वाड
जिम्बाब्वे टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), तिनशे कामुनहुकामवे, मिल्टन शुम्बा, ताकुद्ज़वानाशे कैटानो, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, क्लाइव मदांडे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, फराज अकरम, टोनी मुनयोंगा, तापीवा मुफुदजा , रयान बर्ल।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, अविष्का फर्नांडो, प्रमोद मदुशन , जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications