SL vs PAK 1st Test: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, करुणारत्ने ही संभालेंगे कमान

Sri Lanka vs Pakistan 1st Test: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम को श्रीलंका के खेल और युवा मामलों के मंत्री रोशन रणसिंघे ने भी मंजूरी दे दी है। टीम का नेतृत्व दिमुथ करुणारत्ने करेंगे, जबकि धनंजय डी सिल्वा उपकप्तान होंगे।

असिथा फर्नांडो की जगह दिलशान मदुशंका को किया शामिल
टीम में तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को चुना गया था। हालांकि, डेंगू से पीड़ित होने के कारण वह टीम से बाहर हो चुके हैं। इसलिए उनकी जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट रविवार 16 जुलाई से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा।

Sri Lanka

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 24 जुलाई से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान ने हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला।

दिमुथ करुणारत्ने ही संभालेंगे टीम की कमान
दरअसल, टीम के ऐलान से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण टेस्ट टीम की कप्तानी दिमुथ करुणारत्ने की जगह उपकप्तान धनंजय डी सिल्वा को सौंपी जा सकती है, लेकिन टीम के ऐलान के साथ ही स्पष्ट हो गया है कि करुणारत्ने ही टीम की कमान संभालेंगे।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीमें

श्रीलंका की टीम
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा (उपकप्तान), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, कामिन्दु मेंडिस, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, प्रवीण जयविक्रमा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका , विश्व फर्नांडो, और लक्षिता मनसिंघे।

पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+