SL vs PAK: बाबर आजम का ये कैच नहीं देखा, तो क्या देखा, कमंटेटर भी हैरान, बल्लेबाज परेशान

Sri Lanka vs Pakistan 1st Test, Day 4: बाबर आजम अक्सर अपनी बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा जिस कारण वह चर्चा में आ गए हैं। बाबर आजम का कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया। अपनी बाईं तरफ झुकते हुए बाबर आजम ने कमाल का कैच पकड़ सभी को हैरान कर दिया है।

बाबर ने पकड़ा बेहतरीन कैच: पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले एंजेलो मैथ्यूज दूसरी पारी में सिर्फ 7 रन ही बना सके। नौमान अली की गेंद पर बाबर आजम ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ने का काम किया। नौमान के 33वें ओवर की पहली गेंद पर मैथ्यूज के बल्ले से गेंद लगकर विकेटकीपर और स्लीप के बीच से जा रही थी, तभी कप्तान बाबर आजम ने अपने बाई ओर डाइव लगाते हुए गेंद पर झपटा मारा और मैथ्यूज को पवेलिय़न लौटना पड़ा।

Sri Lanka vs Pakistan 1

पाकिस्तान की पकड़ मजबूत: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने गॉल टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पाकिस्तान के बल्लेबाज सउद शकील ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी बढ़त दिलाने का काम किया। मैच के तीसरे दिन सउद शकील और सलमान अघा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी की टीम को संकट से निकालने का काम किया था।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+