SL vs PAK: बड़े नाम हुए फ्लॉप, कप्तान बाबर आजम का भी नहीं चला बल्ला, श्रीलंका ने गेंद से बरपाया कहर

Sri Lanka vs Pakistan 1st Test , pakistan batting: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल के सुरम्य गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में श्रीलंका का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्ले के साथ स्कोर को 300 के पार पहुंचाया फिर गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने का काम किया।

इमाम-उल-हक ने किया निराश: पाकिस्तान को दूसरे ही ओवर में इमाम-उल-हक के रूप में बड़ा झटका लगा। इमाम-उल-हक सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के खिलाफ इमाम-उल-हक के पास बड़ी पारी खेलने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। कसुन राजिथा ने मेंडिस के हाथों इमाम को कैच आउट करा पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया।

Sri Lanka vs Pakistan 1

अब्दुल्ला शफीक ने पूरे किए 1000 रन: अपना 13वां टेस्ट मैच खेल रहे अब्दुल्ला शफीक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। अब्दुल्ला शफीक 28 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 1000 रन भी पूरे किए। प्रभात जयसूर्या ने धनंजय डी सिल्वा के हाथों अब्दुल्ला शफीक को कैच आउट करा श्रीलंका को दूसरी सफलता दिलाई।

नहीं चला कप्तान बाबर का बल्ला: बाबर आजम के बल्ले से पाकिस्तान को बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन बाबर 16 गेंदों में 13 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर विकेटकीपर सदीरा समरविक्रमा को कैच दे बैठे। वहीं शान मसूद को रमेश मेंडिस ने 39 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन बनाने में कमयाबी हासिल की।

100 के स्कोर पर 5 विकेट: लगातार विकेट गिरने के कारण पाकिस्तान की आधी टीम 100 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई। श्रीलंका के पास इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत करने का शानदार मौका है। श्रीलंका की कोशिश पाकिस्तान की टीम को जल्द से जल्द ऑल आउट करने की होगी। अगर श्रीलंका ऐसा करने में कामयाब होती है तो पहली पारी के आधार पर लीड अपने नाम कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+