SL vs NZ: श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच छह दिनों वाले टेस्ट में टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

SL vs NZ Pitch and Weather: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीक टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पहला मुकाबला 18 सितम्बर से शुरू होगा। न्यूजीलैंड की टीम अफगनिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए भारत में आई थी लेकिन नोएडा में बारिश और खराब आउटफील्ड के चलते मैच नहीं हो पाया था।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला छह दिनों तक होना है। तीन दिन मैच होने के बाद श्रीलंका में जनरल इलेक्शन के कारण एक ब्रेक होगा। इसके बाद दो दिनों का खेल होगा। इस तरह कुल छह दिन इस मुकाबले में देखने को मिलेंगे।

sri lanka vs new zealand

श्रीलंका vs न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट

पिच की बात के जाए तो श्रीलंका में पिचें स्पिन फ्रेंडली होती हैं। तीसरे दिन इसमें ज्यादा घूमाव देखने को मिलता है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला सही कहा जा सकता है। चौथे दिन के खेल में बल्लेबाजी करना आसान कार्य नहीं होता है।

श्रीलंका vs न्यूजीलैंड मौसम अपडेट

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के लिए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आंशिक रूप से धूप खिली रहेगी तथा हवाएं और नमी बनी रहेगी। सुबह के समय कुछ बारिश होने की संभावना है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

श्रीलंका का पलड़ा है भारी

स्पिन फ्रेंडली पिचों पर श्रीलंका को हरा पाना कीवी टीम के लिए आसान कार्य नहीं होने वाला है। श्रीलंकाई टीम के पास स्पिन विभाग में अच्छे गेंदबाज हैं। कीवी टीम के पास भी स्पिन विभाग में गेंदबाज हैं लेकिन बल्लेबाजों को वहां की परिस्थितियों में ढलकर अच्छी बैटिंग करनी पड़ेगी। श्रीलंकाई टीम का पलड़ा निश्चित रूप से यहाँ भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+