SL vs NZ, Dream11: श्रीलंका-न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20I मैच आज, ड्रीम टीम से रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

न्यूजीलैंड (NZ) क्रिकेट टीम श्रीलंका (SL) दौरे के अपने व्हाइट-बॉल लेग की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और ये दोनों टीमें दो T20I और तीन ODI के लिए आमने-सामने होंगी, जिसका पहला मैच आज 9 नवंबर को दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। एक्शन से पहले ड्रीम टीम एक नजर डालते हैं, साथ ही जानेंगे पिच और वेदर रिपोर्ट।

यह मैच शनिवार को रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है और वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। न्यूजीलैंड ने कुछ महीने पहले श्रीलंका में टेस्ट सीरीज गंवा दी थी और अब वे व्हाइट-बॉल लेग की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

Mitchell Santner and Glenn Phillips

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड
श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अब तक 23 टी20 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड 13 मुकाबलों में जीत के साथ आगे है, जबकि श्रीलंका ने नौ मैच जीते हैं और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।

दांबुला में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने का अनुमान है और शनिवार को भी 30-40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, ह्यूमिडिटी 75 से 80 प्रतिशत के बीच रहेगी और हवा की गति 10 किमी/घंटा रहेगी।

दांबुला की पिच स्पिन के अनुकूल होने की संभावना है। अगर बारिश होती है, तो हालात नई गेंद से गेंदबाजी करने में तेज गेंदबाजों की मदद कर सकते हैं। आउटफील्ड धीमी होने के कारण बल्लोबाजों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20I 2024 ड्रीम11 टीम

  • विकेटकीपर: कुसल मेंडिस
  • बल्लेबाज: मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, चैरिथ असलांका
  • ऑलराउंडर: मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज
  • गेंदबाज: मथीशा पथिराना, लॉकी फर्ग्यूसन
  • कप्तान: वनिन्दु हसरंगा
  • उप-कप्तान: कामिंडु मेंडिस

ये भी पढ़िए- Dream11: अफगानिस्तान-बांग्लादेश के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, शाहिदी और शान्तो के बीच होगी टक्कर

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जैकरी फॉल्क्स, नाथन स्मिथ, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दिनेश चांडीमल, चैरिथ असलंका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, असिथा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, जेफरी वांडरसे, कामिंडु मेंडिस, चामिंडु विक्रमसिंघे, महीश थीक्षाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+