BAN VS SL: क्या दिल्ली की जहरीली हवा के कारण रद्द होगा वर्ल्ड कप का मैच? जानिए पिच और मौसम का मिजाज

Bangladesh vs Sri Lanka Weather Updates: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला होने वाला है। श्रीलंका की टीम जीत के साथ टॉप फोर में शामिल होने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं बांग्लादेश की कोशिश श्रीलंका को हराकर साल 2025 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने की होगी।

दिल्ली की हवा जहरीली: श्रीलंका और बांग्लादेश के मुकाबले पर प्रदूषण का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में गुरुवार से ही एक्यूआई 400 से ऊपर बना है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार मंगलवार तक उसके गंभीर रहने की संभावना है। दिल्ली की हवा जहरीली है और ऐसे में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाला होने वाले इस मुकाबले को लेकर कोई बड़ी अपडेट सामने आ सकती है।

Bangladesh vs Sri Lanka 1

जानिए मैच होगा या नहीं: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा या नहीं? इस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने कुछ बातों का जिक्र पहले ही कर दिया था। आईसीसी ने कहा था कि मैच के बारे में मैच वाले दिन ही फैसला लिया जाएगा। सोमवार को मैच अधिकारी वायु गुणवत्ता की जांच करेंगे और उसके बाद ही किसी बात पर फैसला लिया जा सकता है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिल सकती है। छोटे मैदान होने की वजह से यहां रनों की बारिश देखने को मिलती रही है। यहां पर अब तक कुल 32 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 16 और चेज करने वाली टीम 15 बार मैच जीतने में सफल रही है। दूसरी पारी में यहां ओस होने की संभावना भी है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना दोनों ही टीमों की कोशिश होगी।

ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड: बांग्लादेश और श्रीलंका की बात की जाए तो इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 53 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखाई दिया है। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 42 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 9 मैचों में ही जीत मिल सकी है। इन दोनों ही देश के बीच खेले गए दो मुकाबले बिना किसी नतीजे के खत्म हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+