आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगी आर-पार की लड़ाई, जानें कहां देख सकते हैं मुकाबला
एशिया कप में आज टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो से बिल्कुल भी कम नहीं है।
दुबई, 1 सितंबर: एशिया कप में आज टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो से बिल्कुल भी कम नहीं है। दरअसल, दोनों को ही टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार का सामना करना पड़ा था। अफगान टीम ने श्रीलंका को 7 और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में आज जो भी टीम मैच हारेगी वो एशिया कप 2022 से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेगी।
Recommended Video

क्या कहते हैं आंकड़े
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 12 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका ने सबसे ज्यादा 8 में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ 4 मैच जीते हैं। दोनों के बीच खेले गए पिछले 3 टी20 मैचों में बांग्लादेश क्रिकेट टीम में दो में जीत का स्वाद चखा है। आंकड़ों के हिसाब से लंकाई टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। हालांकि, श्रीलंकाई टीम युवा खिलाड़ियों से सजी हुई है, जबकि बांग्लादेश के पास शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है।

कब, कहां और कैसे देखें मैच
भारत में एशिया कप 2022 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच को देखा जा सकता है। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। ऐसे में फैंस सब्सक्रिप्शन के साथ टूर्नामेंट का लाइव आनंद उठा सकते हैं। एयरटेल टीवी और जियो टीवी पर मैच को देखा जा सकता है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

मौसम और पिच रिपोर्ट
यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां दिन का तापमान काफी ज्यादा रहेगा लेकिन शाम में मैच जब शुरू होगा तो 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान मिलेगा। दुबई में बारिश के कोई आसार नहीं है और साफ आसमान के तले यह मुकाबला होगा। हवा की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा चलेगी और नमी के 42 प्रतिशत रहने के आसार हैं।
दुबई में मुकाबले लो स्कोरिंग देखने को मिलते हैं। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम इन पिचों पर विजेता के तौर पर उभरी है और टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकता है।

कैसी होगी प्लेइंग-XI
SL: दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।
BAN: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications