SL vs BAN Live: बांग्लादेश को श्रीलंका ने 21 रनों से किया पराजित
Sri Lanka vs Bangladesh Match Today Live: एशिया कप में शनिवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को 21 रन के अंतर से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 257 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश 236 पर आउट हो गई।
श्रीलंकाई टीम के लिए कुसल मेंडिस और समरविक्रमा ने फिफ्टी जमाई। बांग्लादेश की टीम से तोहिद हृदोय एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। फाइनल में जाने की स्थिति अब बांग्लादेश की कमजोर है।

LIVE Feed
श्रीलंका को 5 विकेट से मिली थी जीत
ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पल्लेकेले के मैदान पर इन दोनों देशों के बीच इससे पहले मुकाबला खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने अपने पिछले 12 वनडे मैच जीते हैं। ऐसे में श्रीलंका की टीम लगातार 13वां वनडे मुकाबले को जीतने की कोशिश करेगी।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications