LIVE टेस्ट मैच में सपेरे की एंट्री, बंदर ने किया डांस, नाग ने लहराए फन! सब हैरान

Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच भले ही बारिश के कारण ड्रॉ रहा, लेकिन इस मुकाबले के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जब मैच चल रहा था, तभी दर्शकों में एक व्यक्ति दो ज़िंदा नागों और एक बंदर के साथ नजर आया।

मैच देखने आया सपेरा (Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test)

कैमरे ने जब इस अद्भुत दृश्य को कैद किया तो सोशल मीडिया पर यह पल तुरंत वायरल हो गया। लोग कहने लगे कि क्रिकेट के साथ जंगल का तमाशा भी! इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मुकाबले के दौरान एक सपेरा अपने सांप और बंदर के साथ मैच देखते हुए नजर आया। सपेरे को मैच देखता हुए वहां मौजूद अन्य फैंस भी चौंक गए।

Sri Lanka vs Bangladesh 1

नजमुल हुसैन शंटो ने दोनों पारी में जड़े शतक

मैच की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़े। उन्होंने पहली पारी में 148 और दूसरी पारी में नाबाद 125 रन बनाए। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम ने भी पहली पारी में 163 रनों की बड़ी पारी खेली। बांग्लादेश ने पहली पारी में 495 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी दमदार बल्लेबाजी की। ओपनर पथुम निसंका ने 187 रन बनाए, जबकि चंदीमल ने 54 और कमिंदु मेंडिस ने 87 रन का योगदान दिया। श्रीलंका ने 485 रन बनाकर सिर्फ 10 रन की कमी से पीछे रही।

मैच के आखिरी दिन बारिश बनी विलेन

आखिरी दिन बारिश ने खेल में खलल डाला और पहले सत्र के 26 ओवर धुल गए। इसके बावजूद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 285/6 रन बनाकर श्रीलंका को 296 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन समय की कमी और धीमी बल्लेबाजी के चलते श्रीलंका 72/4 रन ही बना सकी। इस टेस्ट के साथ श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने करियर का 119वां और आखिरी टेस्ट खेला। जब वह 8 रन बनाकर आउट हुए, तब दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से उनका सम्मान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+