SL vs AFG Dream11: श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
SL vs AFG Dream11 Prediction: श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच दस विकेट से जीतकर इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज की शानदार शुरुआत की है। अब बारी है दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की, जोकि शुक्रवार, 9 फरवरी को पहले वनडे मैच के साथ शुरू होने जा रही है, जहां श्रीलंका अपना दबदबा जारी रखने का लक्ष्य रखेगा। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज मैच में आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
SL vs AFG 1st ODI: श्रीलंका-अफगानिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां श्रीलंका मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमों के बीच 50 ओवर के क्रिकेट में अब तक 12 मैचों में आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान श्रीलंका ने सात मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान ने चार मैच जीते हैं और एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ।

SL vs AFG 1st ODI: श्रीलंका-अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले की पिच स्पिन के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। यहां गेंद को अधिक टर्न और ग्रिप मिलेगी। यह स्पिन के अनुकूल विकेट होने की उम्मीद है। खेल की दूसरी पारी में ओस की बड़ी भूमिका होने की उम्मीद है।
टॉस जीतने वाली टीम कर सकती है पहले गेंदबाजी का फैसला
आयोजन स्थल ने 39 एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की है, जिसमें 15 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, और 22 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस प्रकार शाम के समय ओस को देखते हुए कप्तान इस स्थान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं।
श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा
अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, रहमत शाह, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
SL vs AFG 1st ODI: श्रीलंका-अफगानिस्तान वनडे मैच की ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, रहमानुल्लाह गुरबाज
- बल्लेबाज: अविष्का फर्नांडो, इब्राहिम जादरान, सदीरा समरविक्रमा
- ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद नबी,
- गेंदबाज: मुजीब उर रहमान, फजलहक फारुकी, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका
- कप्तान: वानिंदु हसरंगा
- उपकप्तान: मोहम्मद नबी












Click it and Unblock the Notifications