SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Sri Lanka vs Afghanistan, 3rd ODI:14 फरवरी यानी बुधवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम तीसरे वनडे मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। श्रीलंका दौरे पर अफगानिस्तान की टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। दोनों ही टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच को श्रीलंका ने अपने नाम किया था।

वनडे सीरीज पर श्रीलंका का कब्जा

वहीं वनडे सीरीज की बात करें तो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज के पहले दोनों ही मुकाबले में श्रीलंका ने जीत हासिल की है। दो मुकाबले जीतने के साथ ही श्रीलंका ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अब अफगानिस्तान के लिए सम्मान की लड़ाई बन गई है।

Sri Lanka vs Afghanistan 1

जीत पर अफगानिस्तान की नजर

अफगानिस्तान की कोशिश तीसरी मुकाबले को जीत कर सीरीज का समापन बेहतर तरीके से करने की होगी। अफगानिस्तान के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीसरे मुकाबले में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं श्रीलंका की कोशिश वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की होगी। वनडे सीरीज के बाद इन दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन भी किया जाना है।

पिच से किसे मिलेगी मदद

दोनों ही टीम यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती हैं। शुरुआत में पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है और पहले खेलने वाली टीम को 280 से ऊपर के स्कोर यहां विनिंग स्कोर साबित हो सकता है। वहीं इससे कम रन बनने पर लक्ष्या को हासिल करने वाली टीम के पास जीत दर्ज करने का शानदार मौका होगा। पल्लेकेले में बुधवार को तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बुधवार को बारिश की 25% संभावना जताई गई है।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नूर अहमद, कैस अहमद, फजलहक फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+