SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी-20 में टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Sri Lanka vs Afghanistan 2nd T20: 19 फरवरी को दांबुला में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने अपने नाम किया था। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान की कोशिश जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

पहली जीत की तलाश

श्रीलंका दौरे पर अफगानिस्तान की टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने इकलौता टेस्ट मैच खेला था। इस टेस्ट मैच में श्रीलंका ने जीत हासिल की। इसके बाद वनडे सीरीज में भी अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी।

Sri Lanka vs Afghanistan 1

वापसी पर अफगानिस्तान की नजर

टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद अफगानिस्तान की टीम से टी-20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को पहले टी-20 मैच में हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। वहीं श्रीलंका की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

ऐसा है रिकॉर्ड

दोनों टीमों के टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 6 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबले में से 4 में श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि दो बार अफगानिस्तान की टीम मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही है। श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम की कोशिश अपने रिकॉर्ड में सुधार लाने की होगी।

जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक अच्छी तरह से संतुलित पिच है। शुरुआत में नई गेंद बल्लेबाजों के लिए उछाल के कारण मुश्किलें पैदा कर सकती है। हालांकि, बाद में यहां बल्लेबाजों और स्पिनर्स को मदद मिलती है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच इस मुकाबले में बारिश की समस्या हो सकती है। क्योंकि हल्की बारिश की आशंका है जो शुरुआती घंटे में मैच को प्रभावित कर सकती है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+