SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Sri Lanka vs Afghanistan 2nd T20: अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया था। टेस्ट और वनडे जीतने के बाद श्रीलंका के पास टी-20 सीरीज को भी अपने नाम करने का शानदार मौका है।
अफगानिस्तान को जीत की जरूरत
दूसरी तरफ अफगानिस्तान की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब सीरीज में बने रहने के लिए अफगानिस्तान को हर हाल में जीत हासिल करना होगा।

करो या मरो का मुकाबला
19 फरवरी यानी कि सोमवार को होने होने वाला मुकाबला अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का साबित होने वाला है। अफगानिस्तान की टीम को अगर श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज को जीतना है तो उसे बचे हुए दोनों ही मुकाबले को अपने नाम करना होगा। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के अलावा टीम के गेंदबाज और ऑलराउंडर को भी बेहतर खेल दिखाना होगा।
जानिए पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें तो शुरुआती ओवरों में इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। पिच में उछाल होने के कारण बल्लेबाज यहां शुरुआत में आसानी से शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुराना होगा बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना मुश्किल होता चला जाएगा। बाद में इस पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है।
जानें मौसम का हाल
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच इस मुकाबले में बारिश की समस्या हो सकती है। क्योंकि हल्की बारिश की आशंका है जो शुरुआती घंटे में मैच को प्रभावित कर सकती है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों के टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 6 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबले में से 4 में श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि दो बार अफगानिस्तान की टीम मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications