SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
SL vs AFG 1st T20 Pitch and Weather: एकदिवसीय सीरीज के बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एक और नई सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को दाम्बुला में खेला जाएगा। मेजबान और मेहमान दोनों टीमों का प्रयास जीत दर्ज करने का रहेगा।
श्रीलंकाई टीम ने वनडे सीरीज में डोमिनेट किया था। अफगानिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा टेस्ट मैच में भी श्रीलंका ने ही जीत हासिल की थी। इस लिहाज से श्रीलंका का पलड़ा भारी कहा जा सकता है। हालांकि अफगानिस्तान की टीम टी20 में अच्छी है लेकिन श्रीलंकाई टीम भी इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। मुकाबले के लिए मौसम और पिच का भी अहम रोल होगा।

श्रीलंका vs अफगानिस्तान पहला टी20, पिच रिपोर्ट
दाम्बुला में पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी होती है। शुरुआती समय में गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। बीच में स्पिनरों की भूमिका देखने को मिल सकती है। लाईट में तेज गेंदबाज भी अपना कमाल दिखा सकते हैं। कहा जा सकता है कि पिच में हर किसी के लिए कुछ न कुछ रहेगा।
श्रीलंका vs अफगानिस्तान पहला टी20, वेदर अपडेट
शनिवार को दाम्बुला में उमस रहने वाली है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बारिश की बात की जाए, तो इसके आसार नहीं है। यह एक राहत की बात रहेगी। फैन्स को एक पूर्ण मुकाबले का आनन्द उठाने का मौका मिलेगा।
श्रीलंका vs अफगानिस्तान हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच टी20 में खेले गए सभी मैचों को देखा जाए तो श्रीलंका आगे है। श्रीलंकाई टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं। अब तक खेले गए 4 मैचों में से 3 श्रीलंका ने और 1 अफगानिस्तान ने जीता है। इस समय श्रीलंका 3-1 से आगे है।
श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज/धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा
अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत/गुलबदीन नायब, क़ैस अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नूर अहमद












Click it and Unblock the Notifications