श्रीलंका की टीम में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री, बांग्लादेश के खिलाफ हुआ टेस्ट टीम का ऐलान
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से श्रीलंकाई टीम नए टेस्ट सीजन की शुरुआत करने वाली है। इस बार टेस्ट चैम्पियनशिप का चौथा चक्र है।बांग्लादेश के खिलाफ गॉल में होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कुल 18 नाम शामिल किये गए हैं।
धनंजय डी सिल्वा की अगुवाई वाली इस टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हैं, जो घरेलू परिस्थितियों में अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। हालांकि डेब्यू सीरीज आसान नहीं होती लेकिन घरेलू क्रिकेट में खेलकर श्रीलंकाई मैदानों से वे भलीभांति परिचित हैं।

पसिंदु सूरियाबंदारा, पवन रत्नायके और इसिथा विजयसुंदरा नए चेहरे हैं, जो इस द्वीप देश के लिए डेब्यू करने को पूरी तरह से तैयार हैं।लाहिरू उदारा, सोनल दिनुषा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रेड बॉल डेब्यू किया था। दोनों एक अबर फिर से अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
श्रीलंका के दिग्गज का अंतिम मैच
अनुभवी प्लेयर्स में लाहिरू कुमारा को शामिल किया है लेकिन चोटिल होने की वजह से वह पहला टेस्ट मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। एंजेलो मैथ्यूज का टेस्ट रिटायरमेंट सबसे अहम और देखने वाली चीज रहेगी। उन्होंने साल 2009 में गॉल में उन्होंने रेड बॉल करियर शुरू किया था और अब उसी मैदान पर अंतिम मुकाबला खेलकर गेम को अलविदा कहने वाले हैं। टेस्ट मैच 17 जून को शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका के खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
मैथ्यूज से पहले उनके साथी क्रिकेटर दिमुथ करुणारत्ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल फरवरी में अपना अंतिम टेस्ट खेलकर रिटायरमेंट लिया था। उन्होंने भी अपना आखिरी मुकाबला गॉल में ही खेला था। उनके नक्शेकदम पर चल रहे मैथ्यूज भी वहीं अपने गेम को विराम देंगे।
श्रीलंका की टीम कुछ इस प्रकार है
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निशंका, ओशादा फर्नांडो, लाहिरु उदारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज़, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुषा, पवन रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, थरिंदु रत्नायके, अकीला धनंजय, मिलन रत्नायके, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिथा, इसिथा विजयसुंदरा।












Click it and Unblock the Notifications