श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए बड़ी राहत, खेल मंत्री ने बोर्ड को बर्खास्त करने का फैसला किया रद्द

श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने भ्रष्टाचार के आरोप में देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने का फैसला रद्द कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर देश के क्रिकेट बोर्ड के निलंबन को समाप्त करने के प्रयास में उसे बर्खास्त करने के फैसले को मंगलवार को रद्द कर दिया।

हरिन फर्नांडो ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर कहा कि, 'मैंने श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक अंतरिम समिति नियुक्त करने के फैसले को रद्द करने के लिए एक राजपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य हमारे आईसीसी निलंबन को हटाना है।'

sri lanka

फर्नांडो ने कहा कि, उन्होंने आईसीसी (ICC) से पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान बोर्ड द्वारा कथित भ्रष्टाचार की ऑडिट रिपोर्ट पर उसकी 'टिप्पणी' भी मांगी थी। फर्नांडो के पूर्ववर्ती रोशन रणसिंघे ने नवंबर में निर्वाचित बोर्ड को बर्खास्त कर दिया और श्रीलंका के 1996 विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम पैनल नियुक्त किया।

परिणामस्वरूप आईसीसी ने श्रीलंका को यह कहते हुए निलंबित कर दिया कि बोर्ड खेल के प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप को रोकने में विफल रहा है। दिवालिया देश की सबसे अमीर खेल संस्था बोर्ड में भ्रष्टाचार को लेकर विवाद के कारण पिछले महीने के अंत में रणसिंघे को बर्खास्त कर दिया गया।

वर्ल्ड कप 2023 में कैसा रहा श्रीलंका का प्रदर्शन
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में अपने 9 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते, जबकि उसे 7 मैचों में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। कुल 10 टीमों की अंक तालिका में श्रीलंका 4 अंक और -1.419 की नेट रन रेट के साथ 9वें नंबर पर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+