पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिक्सिंग की जांच कराएगा श्रीलंका, ICC को बताया मामला

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उसने जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट श्रृंखला पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कराने के लिए आईसीसी को निमंत्रण दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के एंटी करप्शन चीफ एलेक्स मार्शल को इस मामले की तहकीकात कराने को कहा है।श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार फिक्सिंग के आरोपों से उनकी छवि को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

Sri Lanka vs Pakistan
आपको बता दें कि कुछ हफ्तों पहले श्रीलंका के एक विपक्षी नेता नलिन बंदारा ने संसद में दावा किया था कि जुलाई में श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज फिक्स थी। दो मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार सभी आरोपों पर आईसीसी द्वारा एक निष्पक्ष जांच ही सबसे अच्छा रास्ता हो सकता था। बोर्ड इस खेल की गरिमा बनाए रखने के लिए तत्पर है।
श्रीलंका की संसद में उठे हैं सवाल
भ्रष्टाचार के आरोप और आपसी टकराव श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को सालों से पतन की तरफ ले जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा था कि श्रीलंका की टीम आईसीसी की नजर में सबसे भ्रष्ट है। एक अन्य पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे ने पिछले साल श्रीलंकाई संसद को बताया था कि श्रीलंका में मैच फिक्सिंग काफी बड़े पैमाने पर चल रही है। जुलाई में पाकिस्तान और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज ऐसे समय पर खेली गई थी जब देश में राजनीतिक उठापटक, वित्तीय संकट और जनता द्वारा विरोध चरम पर था।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के लिए जरूरी थी सीरीज
इस साल श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ गॉल में श्रृंखला खेली गई थ। श्रीलंका में महीनों तक राजनीतिक अशांति, बिजली कटौती और राष्ट्रव्यापी ईंधन की कमी देखी गई थी। वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी एक सहारे की आवश्यकता थी। पाकिस्तानी टीम के साथ सीरीज से क्रिकेट बोर्ड को लाभ हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+