T20 World Cup के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इस दिग्गज को मिली कप्तानी, 36 साल के खिलाड़ी को भी मौका

T20 World Cup 2024, Sri Lankan Team: 1 जून से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए श्रींका ने टीम का ऐलान कर दिया है। साल 2014 में श्रीलंका की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। लेकिन पिछले कुछ सालों से श्रीलंका के क्रिकेट का स्तर काफी नीचे की तरफ गया है। टीम के कई युवा खिलाड़ियों की एंट्री हो चुकी है। वहीं टीम में 36 साल के एंजेलो मैथ्यूज को भी जगह दी गई है।

वानिंदु हसरंगा को बनाया कप्तान

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को कप्तान बनाया गया है। वानिंदु हसरंगा की कप्तानी में श्रीलंका की टीम साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दमखम दिखाना चाहेगी। इसके अलावा मथीशा पथिराना और महीश तीक्ष्णा जैसे खिलाड़ियों से भी टीम को खासी उम्मीदें होगी। ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Sri Lanka 1

चरिथ असलंका बने टीम के उपकप्तान

चरिथ असलंका को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टीम में दासुन शनाका को भी जगह दी गई है। चरिथ असलंका बल्ले से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका को चरिथ असलंका के बल्ले से बड़े रनों की उम्मीद होगी। चरिथ असलंका के अलावा कुसल मेंडिस और पथुम निसांका के प्रदर्शन पर भी काफी कुछ निर्भर रहेगा।

श्रीलंका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने वाली है। इसके बाद 8 जून को बांग्लादेश के खिलाफ, 11 जून को नेपाल के खिलाफ और अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को इस वर्ल्ड कप में अपना दमखम दिखाने का भरपूर मौका होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

रिजर्व खिलाड़ी - असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+