श्रीलंका के कई खिलाड़ियों की हुई वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम की हुई घोषणा

Sri Lanka Team: श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को फिट घोषित कर दिया गया है और वे न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल हैं। यह टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की पिछली वनडे सीरीज के दौरान हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए थे। इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच होने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका की वनडे टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, जिसमें चरिथ असलांका कप्तान हैं। इस टीम में हसरंगा के अलावा पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस जैसे उल्लेखनीय खिलाड़ी शामिल हैं। नुवानीडू फर्नांडो और लाहिरू कुमारा जैसे नए नामों भी टीम में शामिल किया गया है।

sri lanka team

एशान मलिंगा ने अभी तक वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, उनको भी टीम में शामिल किया गया है। टी20 टीम में अपनी जगह गंवाने के बावजूद डुनिथ वेलालगे ने 50 ओवर के प्रारूप के लिए अपनी जगह बरकरार रखी है।

फर्नांडो ने 2023 में भारत के खिलाफ पदार्पण किया था और पांच एकदिवसीय मैचों में भाग लिया था। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा इस साल मार्च में बांग्लादेश में आखिरी बार खेलने के बाद वापसी कर रहे हैं। उनके पास खुद को साबित करने का यह शानदार मौका है। कीवी कंडीशंस को देखते हुए श्रीलंका ने एक मजबूत टीम का चयन करने की कोशिश की है लेकिन वहां जाकर खेलना आसान कार्य नहीं कहा जा सकता है। न्यूजीलैंड में पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है लेकिन स्पिनर वहां अपना कमाल दिखा रहे हैं। हसरंगा उस तरह के गेंदबाज हैं जिनको पिच से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

श्रीलंका की ODI टीम

चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वैंडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज, लाहिरु कुमारा , एशान मलिंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+