वेस्टइंडीज और श्रीलंका को नहीं मिली ODI वर्ल्ड कप में एंट्री, अफगानिस्तान-बांग्लादेश ने चौंकाया

भारत में इस साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसमें खेलने वाली टॉप आठ टीमों की घोषणा हो गई है। बाकी टीमों को क्वालीफायर राउंड खेलना होगा।

Windies and Sri Lanka

ODI World Cup Qualified Teams: वर्ल्ड कप सुपर लीग के तहत अब तक हुए मैचों के आधार पर टॉप आठ टीमों का निर्धारण हो गया। वर्ल्ड कप के लिए आगे जाने वाली दस टीमों में से आठ टीमों की घोषणा हो गई है। टॉप आठ टीमों को अब वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधी एंट्री मिल गई है। बाकी टीमों को क्वालीफायर राउंड खेलना होगा।

हैरानी वाली बात यह है कि टॉप आठ में दो बड़ी टीमों का नाम शामिल नहीं है। अफगानिस्तान इस लिस्ट में सातवें और दक्षिण अफ्रीका आठवें स्थान पर है। टॉप तीन में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमों का नाम है। भारत चार और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया का छठा स्थान है।

भारतीय टीम मेजबान देश से है इसलिए उसे सीधी एंट्री मिली है। क्वालीफायर पॉइंट्स का कोई फर्क नहीं पड़ता। कीवी टीम के पास 175 पॉइंट्स और इंग्लैंड के पास 155 अंक हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के पास भी 155 अंक हैं। सबसे अंत में टॉप आठ का सफर तय करने वाली टीम दक्षिण अफ्रीका है।

हैरानी की बात यह है कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका को डायरेक्ट एंट्री नहीं मिली। दोनों ही टीमों को अब क्वालीफायर राउंड में खेलना पड़ेगा। वहां से दो टीमों को आगे जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज की राह कतई आसान नहीं है।

जून-जुलाई में क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएँगे। इनमें श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएस के अलावा यूएई की टीम होगी। इन टीमों के बीच मुकाबले के बाद दो टीमों को वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+