INDW vs BANW: वनडे सीरीज के आगाज में भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, जानें प्लेइंग 11
भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरू हो चुकी है जहां ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज हुई थी जिसमें बांग्लादेश ने अंतिम मुकाबला जीतकर भारत के हाथों अपना क्लीनस्वीप कराने से खुद को बचा लिया था। (Photo- BCCI Women Twitter)

टीम इंडिया अच्छी फॉर्म में दिखाई दी है उन्होंने T20 सीरीज के शुरुआती शुरुआती दोनों टी20 मुकाबले जीते थे। अंतिम मुकाबले में उन्हें हार मिली थी और अब वनडे सीरीज की शुरुआत भी उसी तर्ज पर करना चाहेंगे। हालांकि, सुबह की बारिश के चलते गीली हुई आउटफील्ड के कारण टॉस में थोड़ी देरी हुई।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ आज अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है। यहां पर टॉस और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
आईसीसी महिला चैंपियनशिप (2022-25) के तीसरे संस्करण की घोषणा 25 मई को की गई थी। ये 10 टीमों की लीग है। इसमें बांग्लादेश और आयरलैंड को नए टीमों के तौर पर जोड़ा गया था।
ये लीग 2025 आईसीसी महिला विश्व कप के लिए ऑटोमैटिक तौर पर क्वालिफाई करने के लिए तीन साल की एक प्रतियोगिता है।ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज पहले से ही इसमें शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी ने लगाया भारत पर बड़ा आरोप, कहा हमारी बस पर बेंगलुरु में फेंके गए थे पत्थर
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (कीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, बरेड्डी अनुषा
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): मुर्शिदा खातून, शर्मिन अख्तर, फरगाना हक, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून
दोनों टीमों की स्क्वॉड इस प्रकार है:
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, देविका वैद्य, प्रिया पुनिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, बरेड्डी अनुषा, स्नेह राणा
बांग्लादेश महिला टीम: मुर्शिदा खातून, फरगना हक, दिशा बिस्वास, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शमीमा सुल्ताना, नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, लता मंडल, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान , सुल्ताना खातून, सलमा खातून, फाहिमा खातून












Click it and Unblock the Notifications