SRH vs RR: कौन है राजस्थान रॉयल्स की हार का गुनहगार, हैदराबाद की मदद कर खुद की टीम को हरा दिया
SRH vs RR: आईपीएल के पहले ही मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए इस मैच में रॉयल्स को 44 रनों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के सामने 287 का बड़ा लक्ष्य था, जो हासिल नहीं हुआ।
घरेलू दर्शकों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के बैटिंग यूनिट ने धमाल मचाते हुए रॉयल्स के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। राजस्थान रॉयल्स की टीम कुछ विभागों में पिछड़ी नजर आई, उनके बारे में चर्चा करना जरूरी है। हार के लिए उत्तरदायी तीन कारणों के बारे में यहां बताया गया है।

आर्चर-फारुकी की बेदम गेंदबाजी
जोफ्रा आर्चर को वर्ल्ड के शानदार गेंदबाजों में से एक माना जाता है लेकिन वह इस मुकाबले में एकदम खराब गेंदबाजी करते दिखाई दिए। आर्चर को ओवररेटेड गेंदबाज कहें, तो सही होगा। अपने 4 ओवर में आईपीएल के सबसे ज्यादा रन उन्होंने खर्च किये। आर्चर ने 76 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। उनके नक्शे कदम पर फजलहक फारुकी भी चले और 3 ओवर में 49 रन खर्च किये। इन दोनों की महंगी गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स की कमर ही टूट गई।
ईशान किशन की शतकीय पारी
किशन पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे और एक धांसू शतकीय पारी जमा डाली। उन्होंने महज 45 गेंदों में सैकड़ा जमाते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज उनको आउट करने में नाकाम रहे। उन्होंने बिना आउट हुए 106 रन बनाकर अपना काम कर दिया।
रॉयल्स का फ्लॉप टॉप क्रम
ऊपरी क्रम में राजस्थान रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा जैसे बेहतरीन प्लेयर हैं लेकिन ये तीनों ही फ्लॉप साबित हुए। स्कोर 3 विकेट पर 50 रन था। वहां से सैमसन और जुरेल ने प्रयास किया लेकिन ऊपर के तीन विकेट गिरने के बाद दबाव आने वाले बल्लेबाजों पर आ गया। भले ही रन आए लेकिन विकेट गिरने से मामला खराब हुआ। अच्छी शुरुआत रॉयल्स को मिलती, तो रिजल्ट कुछ और हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications