SRH vs PBKS: हैदराबाद के खिलाड़ियों का चलेगा बल्ला या पंजाब की होगी हैट्रिक? जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 14वां मुकाबला 9 अप्रैल, रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा।

IPL 2023, SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें सीजन का 14वां मुकाबला 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब के कप्तान शिखर धवन और हैदराबाद के कप्तान एडन मार्कराम आमने-सामने होंगे। एक तरफ जहां हैदराबाद लगातार दो झटकों के बाद हार की हैट्रिक से बचने की हर संभव कोशिश करेगी, तो वहीं पंजाब की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। आइए जानते हैं आज के मुकाबले में बल्लेबाज और गेंदबाजों को मिलेगा पिच का साथ या बदलेगा मौसम का मिजाज।
दरअसल, पंजाब किग्स जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। शिखर धवन की अगुआई में पंजाब की टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हराया तो दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से शिकस्त देकर टीम अब हैट्रिक वाली जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, ये मुकाबला हैदराबाद अपने घरेलू मैदान में खेल रही है तो पूरी कोशिश रहेगी की जीत के साथ खिताब की ओर देखा जाए।
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग के लिए जानी जाती है। यहां बल्लेबाजों को हाथ खोलने के खूब मौके मिलते हैं। इस पिच पर चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। इसके अलावा ये पिच स्पिनर्स के लिए भी काफी सपोर्टिव है। यही वो ग्राउंड हैं, जहां युजवेंद्र चहल ने इस सीजन के पहले मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे। इस पिच पर राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार आगाज किया था। अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 203 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम वेदर अपडेट
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में बारिश बिलकुल भी बाधा नहीं बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज का मौसम एक दम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, भानुका राजपक्षे,राज बावा,ऋषि धवन,सैम करेन,राहुल चाहर,जितेश शर्मा, शाहरुख खान, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़,लियम लिविंगस्टन,कागिसो रबाडा,मैथ्यू शॉर्ट,सिकंदर रजा,अथर्व ताइदे,हरप्रीत सिंह,वी कावेरप्पा,मोहित राठी,शिवम सिंह,बलतेज सिंह।
Recommended Video
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
एडन मार्कराम (कप्तान), मयंक अग्रवाल,हैरी ब्रूक,अभिषेक शर्मा,राहुल त्रिपाठी,उमरान मलिक,वॉशिंगटन सुंदर,ग्लेन फिलिप्स,आदिल राशिद,अनमोलप्रीत सिंह,भुवनेश्वर कुमार,अब्दुल समद,फजलहक फारूकी,अकील हुसैन, कार्तिक त्यागी,हेनरिक क्लासेन,टी नटराजन,मयंक मारकंडे,मयंक डागर,उपेंद्र यादव,मार्को जॉनसन,संवीर सिंह,विवरांत शर्मा,समर्थ व्यास,नीतीश कुमार रेड्डी।












Click it and Unblock the Notifications