SRH vs PBKS, Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें हैदराबाद की पिच रिपोर्ट
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आज होने वाला मुक़ाबला सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, पिच और मौसम की चाल पर भी निर्भर करेगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है, जहां का ट्रैक हमेशा से बल्लेबाजों का फेवरिट रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टॉस कौन जीतता है और कौन सी रणनीति अपनाई जाती है।
हैदराबाद की यह पिच एकदम बल्लेबाजी के लिए मुफीद (Batting-Friendly) मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और उछाल भी बराबर रहता है, जिससे शॉट लगाना आसान होता है। हाल ही में इसी मैदान पर SRH ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

पिछला मुकाबला जो इस पिच पर SRH और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ था, उसमें कुल 305 रन बने और 11 विकेट गिरे- साफ संकेत कि रन बरसते हैं, लेकिन विकेट भी गिरते हैं। एक और अहम फैक्टर होगा ओस (Dew)। दूसरी पारी में गेंदबाज़ों को ग्रिप करने में परेशानी हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम को चेस करने का फ़ायदा मिल सकता है।
मौसम का हाल: गर्मी तगड़ी, लेकिन बारिश की कोई टेंशन नहीं
हैदराबाद में 12 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो रात होते-होते 25 डिग्री तक नीचे आ जाएगा। हवा की रफ़्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि नमी (Humidity) का स्तर 46 प्रतिशत तक जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और पसीने से जूझना पड़ सकता है, लेकिन बारिश से मुकाबले में कोई रुकावट नहीं आने वाली।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, एडम ज़म्पा, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications