SRH vs MI: मुंबई इंडियंस पड़ेगी भारी या हैदराबाद लगाएगी जीत की हैट्रिक, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका मे मौजूदा स्टैंडिंग के अनुसार, मुंबई इंडियंस को आठवें स्थान पर रखा गया है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नौवें स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमें आज का मैच जीतकर अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी।

IPL 2023, SRH vs MI Playing 11: आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। एमआई और एसआरआच के बीच पांचवां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी के बाद पूरी उम्मीद है कि उनका विजयी अभियान जीत के हैट्रिक के साथ खिताब की ओर आगे बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतकर शानदार वापसी की है। आइए जानते हैं आज किन-किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
मुंबई के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी में कर सकती है बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में केकेआर को 23 रन से हराया था। हैदराबाद की बल्लेबाजी का फिलहाल कोई तोड़ नहीं है, एक तरफ जहां टीम के लिए हैरी ब्रूक ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी, तो वहीं दूसरी ओर कप्तान एडेन मार्करम ने भी शानदार अर्धशतक पूरा किया था। उम्मीद है कि आज के मैच में हैदराबाद की टीम अपनी गेंदबाजी में जरूर कुछ बदलाव कर सकती है।
हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी कर सकती है कमाल
सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में लौटने के बाद मुंबई की टीम बल्लेबाजी में तो संतुलित दिख रही है, लेकिन गेंदबाजी में जरूर बदलाव किया जा सकता है। सूर्यकुमार और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ही टीम ने पिछले मैच में दमदार जीत हासिल की थी। इसके अलावा निचले क्रम में तिलक वर्मा और टिम डेविड का भी अच्छा साथ मिल रहा है। कैमरन ग्रीन ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।
Recommended Video
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन।












Click it and Unblock the Notifications