SRH vs MI Pitch Report, Weather: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

SRH vs MI, Pitch And Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग का मैच नंबर 8 उन दो टीमों के बीच होगा जो अपने शुरुआती मैचों में हार चुकी हैं। 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद बुधवार, 27 मार्च को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ने के लिए तैयार है। मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दरअसल, इस सीजन दोनों टीमों को अपने पहले मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए करीबी हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच जहां केकेआर से हार गई तो वहीं दूसरी ओर मुंबई को जीटी से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, आज का मैच दोनों में से किसी एक टीम को बोर्ड पर दो महत्वपूर्ण अंक दिलाने में मदद करेगा।

rajiv gandhi stadium

हैदराबाद की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैचों की उम्मीद करनी चाहिए। इस मैदान पर स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाज अधिक उपयोगी होते हैं। यहां खेला गया आखिरी आईपीएल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच था, जहां 7 विकेट के नुकसान पर कुल 373 रन बने थे।

मजबूत स्थिति में है मुंबई की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस फॉर्मेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 में से 9 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस 12 मैचों में विजयी रही है। MI के खिलाफ SRH का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 200 है, और हैदराबाद के खिलाफ MI का हाईएस्ट स्कोर 235 है।

हैदराबाद वेदर रिपोर्ट
मैच की शुरुआत में हैदराबाद का मौसम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो बाद में थोड़ा ठंडा होकर 29 डिग्री हो जाएगा। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 46% से नीचे रहेगा।

एसआरएच बनाम एमआई संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, आकाश महाराज सिंह, नितीश रेड्डी।

मुंबई इंडियंस टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+