SRH vs LSG: आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे लॉर्ड शार्दुल का तहलका, हैदराबाद की तोड़ डाली कमर

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था, इसका क्रेडिट ईशान किशन की धांसू बल्लेबाजी को जरूर जाता है। ईशान किशन ने उस मुकाबले में रॉयल्स के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं देते हुए धुआंधार बल्लेबाजी की थी।

किशन ने आईपीएल में अपना पहला सैकड़ा जड़ते हुए टीम इंडिया में आने के लिए दरवाजा खटखटा दिया था। चर्चा चल रही है कि उनको फिर से बोर्ड का सेन्ट्रल अनुबंध मिल सकता है। किशन की धाकड़ बैटिंग के बाद अब उनकी वापसी की राह आसान हो सकती है।

srh vs lsg

इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ईशान किशन की एक नहीं चली और लॉर्ड शार्दुल ने उनको आउट कर सपना तोड़ दिया। शार्दुल ठाकुर ने ईशान किशन को गोल्डन डक पर चलता कर अपनी उपयोगिता साबित कर दी,। यह वही शार्दुल हैं, जिनको आईपीएल में किसी टीम ने खरीदा नहीं था। बाद में मोहसिन खान को रिप्लसे करते हुए शार्दुल ठाकुर को लाया गया।

शार्दुल ठाकुर ने ईशान किशन को आउट करने से पहले खूंखार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को भी आउट करते हुए वापस भेज दिया और लगातार दो विकेट लेकर पावरप्ले में धमाल मचा दिया। ट्रेविस हेड ने अपना आक्रामक रुख दिखाया लेकिन वह 28 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए।

शार्दुल ठाकुर ने अंतिम ओवरों में दो विकेट और झटके। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और हैदराबाद की टीम को 9 विकेट पर 190 रनों के कुल स्कोर पर ही रोक दिया। पिछले मैच की तरह इस बार बल्लेबाज धमाका नहीं कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+