निकोलस पूरन ने अकेले दम पर हैदराबाद को चटाई धूल, काव्या मारन पर बने मज़ेदार मीम्स
SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन का बल्ला जमकर चला और मैदान पर उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश कर डाली। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट पर 190 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ ने मार्करम का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस स्थिति में ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद के गेंदबाजी हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन इससे पहले ही निकोलस पूरन ने गदर मचा दिया।

निकोलस पूरन ने हैदराबाद के गेंदबाजों के ऊपर जमकर चढ़ाई कर डाली। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर डाला । उनकी बैटिंग देखकर हैदराबाद की मालकिन काव्य मारन का रिएक्शन देखने लायक था। वह बेहद चिंतित दिखाई दे रही थीं और सोशल मीडिया पर मीम्स भी जमकर बने।
निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रनों की पारी के दौरान 6 चौके और 6 ही शानदार छक्के जमाए। काव्या मारन को आज मैच के दौरान कई बार आग-अलग तरह से रिएक्ट करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर हर बार की तरह इस बार भी उनके रिएक्शन को लेकर मीम्स बने। निकोलस पूरन ने वन मैन आर्मी वाला काम किया और लखनऊ ने 5 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications