SRH vs KKR, Pitch Report: आज बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IPL 2025 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच 25 मई को खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद का 'होम गेम' था, लेकिन BCCI ने नया शेड्यूल जारी कर इसे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है।

दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं, लिहाजा मुकाबला सिर्फ सम्मान (Pride) के लिए होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Kolkata Knight Riders

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं मानी जाती है। यहां की सर्फेस फ्लैट होती है, जिससे गेंद आसानी से बैट पर आती है। तेज आउटफील्ड और छोटे साइड बॉउंड्रीज़ स्कोरिंग को और आसान बना देती हैं। इस मैदान पर 200+ स्कोर कोई सरप्राइज़ नहीं होगा। गेंदबाजों के लिए चुनौती बड़ी है, खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में।

किसे फायदा मिलेगा?

  • बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा।
  • स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है अगर वे टाइट लेंथ पर गेंदबाजी करें।
  • तेज गेंदबाजों के लिए विकेट लेना मुश्किल होगा, जब तक वे वेरिएशन (variation) न दिखाएं।

मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट
25 मई 2025 की सुबह दिल्ली में तेज बारिश और आंधी के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक बाधित हुआ। सुबह 9 बजे तक तापमान लगभग 30°C था, और ह्यूमिडिटी 87% के आसपास रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ घंटों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी की चेतावनी दी गई है। कुल मिलाकर, शाम को दिल्ली का मौसम आईपीएल मैच के लिए बेहतर रहेगा, और बारिश के कारण मैच में कोई बड़ी बाधा नहीं आने की संभावना है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, मोहम्मद शमी, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, स्मरण रविचंद्रन।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, शिवम शुक्ला, हर्षित राणा, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, मनीष पांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+