SRH vs GT, Head to Head: हैदराबाद बनाम गुजरात का मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

SRH vs GT, Head to Head: आईपीएल 2025 का 19वां मुक़ाबला आज शाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस टकराव से पहले फैंस के ज़हन में सबसे बड़ा सवाल यही है-कौन मारेगा बाज़ी? ऐसे में टीमों का हेड-टू-हेड (Head-to-Head) रिकॉर्ड समझना ज़रूरी है, क्योंकि इतिहास अक्सर इशारा देता है कि मैदान पर कौन हावी रह सकता है।

GT ने लगातार दो मैच जीतकर लय (momentum) हासिल कर लिया है। वहीं SRH अपनी स्टेबिलिटी (Stability) तलाश रही है। एसआरएच ने भले ही सीजन की शुरुआत जीत से की थी, लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन हार झेलनी पड़ी। इसके उलट जीटी ने शुरुआत में झटका खाकर वापसी की और अब फॉर्म में नज़र आ रही है।

sunrisers hyderabad

GT vs SRH: पांच बार हो चुका है आमना-सामना
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो SRH का पलड़ा भारी नजर आता है। हैदराबाद ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि GT को सिर्फ एक मैच में कामयाबी मिली है। एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।

SRH vs GT: IPL 2025 Points Table में स्थिति

1. Gujarat Titans (GT)

  • मैच खेले: 3
  • जीते: 2
  • हारे: 1
  • अंक: 4
  • नेट रन रेट (NRR): +0.807
  • लीग में स्थान: तीसरा

2. Sunrisers Hyderabad (SRH)

  • मैच खेले: 4
  • जीते: 1
  • हारे: 3
  • अंक: 2
  • नेट रन रेट (NRR):-1.612
  • लीग में स्थान: 10th (आखरी स्थान)

क्या कहता है इतिहास बनाम वर्तमान?
जहां इतिहास SRH के पक्ष में है, वहीं GT का आत्मविश्वास और लय उसे इस मुकाबले में थोड़ा आगे खड़ा करती है। GT की टीम इस समय ज़्यादा संतुलित (balanced) और फॉर्म में है। बल्लेबाजी में दोनों टीमें काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर हैं और जीटी का टॉप आर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए जीटी के जीतने की संभावना ज्यादा है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी।

Take a Poll

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+