IPL में अक्षर पटेल की शानदार फॉर्म के पीछे लेडी लक का हाथ, SRH पर जीत के बाद दिल्ली के ऑलराउंडर ने किया खुलासा

SRH vs DC: अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार फॉर्म में हैं, जो मौजूदा सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हैदराबाद में दिल्ली की जीत के पीछे उनकी बड़ी भूमिका रही।

 axar patel

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 144 रन बनाए, जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी। इस मुकाबले के लिए दिल्ली के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, क्योंकि उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम की जीत में एक बड़ी भूमिका निभाई। इस बीच अब पटेल ने अपनी शानदार फॉर्म के पीछे लेडी लक का हाथ बताया है।

अक्षर पटेल ने बताया शानदार फॉर्म का राज
दरअसल, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दिल्ली को मिली जीत के बाद, जब अक्षर पटेल से उनकी परफॉर्मेंस के पीछे का राज पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे 'लेडी लक? हां, सीक्रेट लेडी लक है।' साथ ही बल्लेबाजी को लेकर मेरा आत्मविश्वास है, मुझे विश्वास है, क्योंकि मैं पिछले 1 साल से बल्लेबाजी कर रहा हूं, और उसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा हूं। और जब चीजें अच्छी चल रही हैं, तो मैं लगातार आगे बढ़ना चाहता हूं।'

अक्षर की इसी साल मेहा पटेल से हुई है शादी
अक्सर पटेल ने आगे कहा कि हाल के दिनों में उनकी सफलता का राज उनकी पत्नी मेहा पटेल रही हैं। अक्षर ने इस साल की शुरुआत में मेहा से शादी की थी, जो डायटीशियन हैं। पटेल ने कहा कि, 'उनके मेरे जीवन में आने के बाद से मैं बहुत ही कॉन्फिडेंट फील करता हूं। मैंने पिछले साल टी20 में भी अच्छी बल्लेबाजी की है। मै उसी आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा हूं।'

ये भी पढ़ें- SRH के खिलाफ कांटे की टक्कर में दिल्ली को कैसे मिली जीत, मुकेश कुमार ने बताया लास्ट ओवर की सफलता का राज

एसआरएच बनाम दिल्ली के मुकाबले में कैपिटल्स की उस वक्त मुश्किलें ज्यादा बढ़ गईं, जब एक ओवर में तीन विकेट गिर गए। इसके बाद बल्लेबाजी का जिम्मा अक्षर पटेल ने संभाला। उन्होंने 34 गेंदों पर 34 रन की पारी में 4 चौके लगाकर स्थिति को संभाल लिया। अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने छठे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की, जो अंत में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत का कारण बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+