SRH vs CSK: अभिषेक शर्मा ने तूफ़ानी फिफ्टी में बाउंड्री से बनाए 48 रन, वैभव सूर्यवंशी के क्लब में एंट्री

SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह शानदार पारी अब सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी बन गई है।

अभिषेक ने इस पारी के दौरान मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और चेन्नई के मुख्य गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड खुद अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के नाम था जिन्होंने 16-16 गेंदों में अर्धशतक लगाए थे। लेकिन अब अभिषेक 15 गेंदों के नए आंकड़े के साथ इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

SRH vs CSK

सूर्यवंशी की कर ली है बराबरी

अपनी इस पारी में उन्होंने आधा दर्जन चौके और कई गगनचुंबी छक्के जड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली है, जिन्होंने इसी आईपीएल में यह कारनामा किया है।

हैरानी की बात यह है कि अभिषेक शर्मा अब आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने पांच बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक बनाने का कारनामा किया है। उनकी यह आक्रामक बल्लेबाजी हैदराबाद की टीम को पावरप्ले में एक ऐसी शुरुआत दिला रही है जिसका सामना करना विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस सीजन में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक भी है।

बाउंड्री से कितने रन बनाए

अभिषेक शर्मा फिफ्टी जड़ने के बाद आउट होकर चले गए। अपनी पारी में उन्होंने कुल 59 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया। अभिषेक शर्मा ने 6 चौके और 4 छक्के जमाए। इस तरह अपनी पारी के दौरान उन्होंने 48 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही हासिल कर डाले। अगर इसी तरह उनकी बल्लेबाजी जारी रही, तो हैदराबाद के प्रदर्शन में निखार आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+