'RCB कर सकती है तो SRH क्यों नहीं?' नीतीश रेड्डी ने दिखाया प्लेऑफ का सपना, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और झटका लगा है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने राहत की सांस ली है! शुक्रवार रात चेपॉक में खेले गए मुकाबले में SRH ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर न सिर्फ अपनी दो मैचों की हार की लकीर तोड़ी, बल्कि प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए भी रखा। अब CSK लगातार दूसरी हार के साथ प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है।

कामिंदु मेंडिस-नीतीश की साझेदारी ने दिलाई जीत
155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH ने 18.4 ओवर में 155/5 रन बना लिए। अंत तक नाबाद रहे कामिंदु मेंडिस (32)* और नितीश कुमार रेड्डी (19)* ने मिलकर एक अहम साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। मेंडिस ने विजयी चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया।

Nitish Reddy

'डू ऑर डाई है, हम भी क्यों नहीं कर सकते'- नीतीश रेड्डी
मैच के बाद नीतीश रेड्डी ने कहा कि, 'टीम के लिए प्लान किया और वो अच्छे से काम कर गया। अब हर मैच फाइनल जैसा है। RCB ने पिछले साल 7 मैच लगातार जीतकर वापसी की थी, हम क्यों नहीं? बस 100% देना है, बाकी देखा जाएगा।' उन्होंने कमिंदु के साथ अपनी साझेदारी को 'स्मार्ट क्रिकेट' का नतीजा बताया जिसमें बड़े शॉट्स नहीं बल्कि दो-दो रन लेकर लक्ष्य के करीब पहुंचे।

CSK की हालत खस्ता, चेपॉक में लगातार 4 हार
चेन्नई को अब लगातार दूसरा मैच गंवाना पड़ा है और ये चेपॉक पर उनकी लगातार चौथी हार भी है। 2008 और 2012 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब CSK ने घर में एक सीजन में 4 मैच हारे हैं। अब अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से है, जहां हार उन्हें लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल पर असर

  • SRH अब 9 मैचों में 6 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
  • CSK के 9 मैचों में महज 4 अंक हैं और वो सबसे नीचे है।

SRH के पास अब भी गणितीय उम्मीद बाकी है, जबकि CSK को अब जीत के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+