IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने की कप्तान की घोषणा, नीलामी से पहले लिया लीडर का फैसला
SRH IPL 2026: आईपीएल में रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट सामने आने के बाद अब नीलामी होनी है। वहां पता चल जाएगा कि बड़ी बोली किन प्लेयर्स के ऊपर लगेगी। केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के पर्स में काफी पैसा बचा हुआ है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान को लेकर अहम घोषणा की है।
हैदराबाद की टीम में इस बार कप्तान कौन होगा? इसकी जानकारी टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दे दी है। फैन्स को इस खबर से काफी ख़ुशी भी हुई होगी। पिछले साल हैदराबाद का प्रदर्शन उतना ख़ास नहीं रहा था। ऐसे में कप्तान के ऊपर नजरें रहीं।

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस बार पैट कमिंस के पास ही रहने वाली है। टीम ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि लगातार तीसरे सीजन इस टीम की कप्तानी का भार पैट कमिंस के कन्धों पर रहने वाला है, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
पिछले आईपीएल में हैदराबाद की टीम छठे स्थान पर रही थी। इसके बाद टीम के ऊपर सवाल भी खड़े हुए लेकिन काव्या मारन ने एक बार फिर से कमिंस के ऊपर ही भरोसा जताया है। टीम ने मोहम्मद शमी जैसा बड़ा प्लेयर इस बार रिलीज कर दिया। हैदराबाद के पास अब 25 करोड़ 50 लाख की रकम बची है। जिसका उपयोग नीलामी में किया जाएगा। अकेले शमी से ही उनको 10 करोड़ मिले हैं। उन पैसों का सदुपयोग किया जाएगा।
साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया था लेकिन वहां हार का सामना करना पड़ा था। 9 सालों से यह टीम चैम्पियन बनने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन कैसे धाकड़ खिलाड़ी उनके पास हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण का धुआं निकालने का दमखम रखते हैं। आने वाले सीजन से पहले होने वाली नीलामी में हैदराबाद टीम किसी गेंदबाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications