Sreesanth vs Gambhir: 'कोई इतना कैसे गिर सकता है..', श्रीसंत की पत्नी ने गंभीर की परवरिश पर उठाया सवाल
Sreesanth vs Gambhir, Fight: लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। क्रिकेट मैच में जब यह दोनों खिलाड़ी सामने आए तो इनके बीच मैदान पर लाइव मैच के दौरान ही बहसबाजी देखने को मिली। जिसके बाद श्रीसंत ने वीडियो जारी कर गौतम गंभीर को लेकर कई बातों का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर श्रीसंत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
गंभीर ने दिया था जवाब: श्रीसंत के इस वीडियो के बाद गौतम गंभीर ने भी एक तस्वीर को पोस्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हंसते हुए तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि मुस्कुराइए जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। गौतम गंभीर के इस पोस्ट को भारतीय पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान का भी सपोर्ट मिला। इरफान पठान ने गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन शेयर किया।

श्रीसंत की वाइफ ने कही यह बात: वहीं अब इस विवाद में श्रीसंत की वाइफ भुवनेश्वरी कुमार भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो के नीचे एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा श्रीसंत से जो सुना वह बहुत ही हैरान करने वाला है। एक खिलाड़ी जो कि कई सालों तक भारत के लिए साथ खेला हो। वह इस स्तर तक गिर सकता है। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने सालों के बाद भी। आखिरकार परवरिश बहुत मायने रखती है और यह तब दिखाई देती है जब ऐसा व्यवहार मैदान पर सामने आता है। यह वाकई चौंकाने वाला था।
मुझे बार बार फिक्सर कह रहे थे: श्रीसंत की वाइफ ने इस पोस्ट के जरिए गौतम गंभीर की परवरिश पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रीसंत की पत्नी के अलावा श्रीसंत ने इस विवाद को लेकर वीडियो शेयर कहा कि कई चैनल वाले मुझे कॉल कर रहे हैं। मुझसे जानना चाहते हैं कि आखिर मैदान पर क्या हुआ।
लेकिन, मैं उसे तरह का इंसान नहीं हूं जो पीआर पर ज्यादा पैसे खर्च करें और गलत बातें फैलाए। इसलिए मैं लाइव आकर आपसे बात कर रहा हूं। मैं हर समाचार चैनल को एक ही बात नहीं कहना चाहता। गौतम गंभीर पर श्रीसंत ने आरोप लगाया कि मैच के दौरान गंभीर ने मुझे लाइव टीवी पर पूरी दुनिया के सामने फिक्सर फिक्सर बुलाया।












Click it and Unblock the Notifications