श्रीसंत एक बार फिर से धोखाधड़ी के मामले में फंसे, पैसों के लेनदेन के आरोप में पुलिस केस दर्ज
S Sreesanth: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत एक बार फिर से विवादों में फंसे हैं। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने के बाद श्रीसंत पर एक बार फिर से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज पर जांच शुरू कर दी है।
श्रीसंत के साथ राजीव कुमार और वेंकटेश किनी दो और लोग भी थे। कर्नाटक के केल्लुर में क्रिकेट एकेडमी के लिए इन दोनों ने केरल के चूंडा निवासी सरीश गोपालन से 25 अप्रैल 2019 से अलग-अलग दिन 18 लाख 70 हजार रुपये प्राप्त किये। श्रीसंत भी कम्पनी में हिस्सेदार हैं।

गोपालन ने आरोप लगाया कि भागीदार बनाने के उद्देश्य से मुझसे निवेश कराया गया। इसके बाद अब पुलिस ने 420 का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले के बाद अब तीसरा नाम श्रीसंत का आया है। श्रीसंत के ऊपर भी केस दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि एस श्रीसंत के ऊपर साल 2013 के आईपीएल में भी स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। पुलिस केस हुआ था और उनको गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में बीसीसीआई ने उनको आजीवन निलंबित कर दिया था। कोर्ट से वह काफी सालों बाद इस मामले में बरी हुई थे।
श्रीसंत टीवी रियलटी शो बिग बॉस में भी गए थे। प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंत को घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था। वह केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेले थे। अंत में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। अब श्रीसंत फिर से विवादों में घिर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications