'भारतीय टीम जीतेगी वर्ल्ड कप, कोहली होंगे गेमचेंजर', 2007 के विश्व विजेता सूरमा ने जताया भरोसा
भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया था। वर्ल्ड चैंपियन बने हुए भारत को 15 साल बीत चुके हैं।
नई दिल्ली, 15 सितंबर। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया था। वर्ल्ड चैंपियन बने हुए भारत को 15 साल बीत चुके हैं। साल 2022 वर्ल्ड कप बेहद करीब है और भारतीय फैंस एक बार फिर अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहती है। साल 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। लेकिन इस बार टीम किसी तरह की गलती करने के मूड में नहीं है।

एस श्रीसंत ने कहा- भारत बनेगी चैंपियन
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 2007 में खेले गए विश्व कप में टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। एस श्रीसंत ने उम्मीद जताई है कि भारत इस साल वर्ल्ड कप जीतेगा। एस श्रीसंत ने कहा कि भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप जीतने की काबिलियत है और साल 2022 में वह दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमा सकती है रोहित शर्मा की कप्तानी में ये बिल्कुल संभव हो सकता है।

इस वजह से है भारत के अधिक चांस
मीडिया से बात करते हुए एस श्रीसंत ने कहा कि साल 2007 में भी कुछ ऐसा ही माहौल था, जैसा कि अब है। उस समय भी टीम कई तरह की मुश्किलों से गुजर रही थी। महेंद्र सिंह धोनी टीम के नए कप्तान थे और टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जोड़ा गया था। भारत एशिया कप में मिली हार को वर्ल्ड कप की जीत से बदलने की भरपूर कोशिश करेगी और वो ऐसा करने में सफल भी होगी।

विराट कोहली होंगे टीम के गेम चेंजर
बता दें कि साल 2007 वर्ल्ड टी20 के फाइनल में श्रीसंत ने मिस्बाह उल हक का यादगार कैच पकड़ा था, जिससे भारत की जीत पर मुहर लगी थी। इसके अलावा 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम में श्रीसंत शामिल थे। श्रीसंत ने कहा कि विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। वो जिस तरीके से फॉर्म में लौटे हैं, निश्चित तौर पर वह टीम के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की पिच कोहली को करेगा शूट
पूर्व तेज गेंदबाज ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि कोहली को ऑस्ट्रेलिया की पिच पर खेलना पसंद है। उछाल भरी पिचों पर कोहली के बल्ले से अक्सर रन निकलते रहे हैं। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में वह टीम के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी होंगे। बता दें कि इस साल मार्च में श्रीसंत ने अपने संन्यास की घोषणा की थी। श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications