VIDEO: लाइव मैच में हो गया बड़ा बवाल, श्रीसंत-गंभीर के बीच झड़प, अंपायर ने किया बीच बचाव
Sreesanth And Gambhir Fight: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट में झड़प देखने को मिली है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान गौतम गंभीर और श्रीसंत आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौतम गंभीर और श्रीसंत इससे पहले भी क्रिकेट के मैदान पर कई बार अन्य खिलाड़ियों के साथ बहसबाजी करते हुए नजर आ चुके हैं।
गंभीर ने खेली कप्तानी पारी: गौतम गंभीर ने लीजेंड्स क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंद में 51 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। गौतम गंभीर की पारी की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने पहले पारी में 7 विकेट पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद इंडिया कैपिटल के गेंदबाजों ने गुजरात जायंट्स को 211 पर ही रोक दिया और 12 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

गंभीर-श्रीसंत में लड़ाई: श्रीसंत अपना पहला ओवर लेकर आए और गंभीर ने मिड ऑन के ऊपर से बड़ा छक्का लगा दिया। पहले ही गेंद पर गंभीर का यह शॉट देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस भी झूम उठे। इसके अगले ही गेंद पर गंभीर ने सामने की तरफ टाइमिंग के साथ चौका लगाया। लेकिन चौथ तीसरी और चौथी गेंद डॉट रही। इसके बाद श्रीसंत करीब आए और गंभीर को घूरना शुरू कर दिया। गौतम गंभीर भी शांत कहां रहने वाले थे, गौतम गंभीर ने तुरंत इसका जवाब दिया।
अंपायर ने किया बीच बचाव: श्रीसंत और गंभीर के बीच कहां-सुनी तेज हो गई। बात आगे बढ़ने वाली ही थी लेकिन अंपायर ने आकर बीच में दोनों को रोकने का काम किया। अंपायर ने गौतम गंभीर और श्रीसंत दोनों को शांत रहने की सलाह दी। गौतम गंभीर और श्रीसंत दोनों ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान मैदान पर इस तरह की हरकतें करते रहे हैं।
श्रीसंत का आईपीएल में हरभजन सिंह से पंगा हुआ था। जबकि गौतम गंभीर कई बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भिड़ते हुए नजर आ चुके हैं जिसमें कामरान अकमल और शाहिद अफरीदी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं आईपीएल के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हुई लड़ाई भी काफी मशहूर है।












Click it and Unblock the Notifications