खेल बुलेटिन, 5 नवंबर 2024: गोल्ड मेडलिस्ट की मेडिकल रिपोर्ट से बवाल, सानिया की फोटो पर यूजर्स की बाढ़
Sports Bulletin 5 November: खेल जगत में आज कुछ खबरें मिक्स रही हैं। क्रिकेट के अलावा ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के प्रयासों को लेकर अहम जानकारी आई है। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाजी स्पर्धा में महिला के रूप में गोल्ड जीतने वाली प्लेयर की मेडिकल रिपोर्ट ने बवाल मचाया है।
महिला बनकर गोल्ड जीता, अब निकला पुरुष
पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की मुक्केबाजी में गोल्ड जीतने वाली इमान खलीफ की मेडिकल रिपोर्ट लीग होने की बात सामने आई है। खलीफ में पुरुषों के अंगों का खुलासा हुआ है। महिलाओं की कैटेगरी में खलीफ ने गोल्ड मेडल जीता था।

कोहली के प्रदर्शन पर गावस्कर की प्रतिक्रिया
विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर के बड़ी प्रतिकिया आई है। सुनील गावस्कर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में कोहली का बल्ला चलेगा लेकिन टीम इंडिया 4-0 से नहीं जीतने वाली है।
ओलंपिक के लिए भारत का एक्शन
ओलंपिक मेजबानी करने के लिए भारत की तरफ से प्रयास तेज हुए हैं। 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए बोली लगाने को लेकर भारत की तरफ से इंटरनेशनल ओलंपिक समिति को एक पत्र लिखा गया है।
अहम टूर्नामेंट की वापसी
एफ्रो-एशिया कप की वापसी की घोषणा हुई है। अंतिम बार यह इवेंट साल 2007 में हुआ था। इसके बाद इसे फिर से शुरू करने की जानकारी सामने आई है। एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के देशों से मिलकर टीमें बनाई जाती हैं।
सानिया मिर्जा की फोटो पर यूजर्स के कमेंट्स
सानिया मिर्जा ने फैन्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वह अक्सर फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार उनके फोटो के कैप्शन ने फैन्स को अपनी तरफ खींच लिया। उन्होंने लिखा था 'ओह मुस्कान क्या छिपा सकती है।' इसके बाद यूजर्स की बाढ़ आ गई।
कौन होगा रोहित की जगह कप्तान?
रोहित शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस कौन कर सकता है, इस पर चर्चा में मोहम्मद कैफ ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद कैफ के अनुसार टीम इंडिया को आने वाले समय में टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत लीड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications