खेल बुलेटिन, 4 नवंबर 2024: रोहित-कोहली को लेकर उठे सवाल, पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया में हुई टक्कर

Sports Bulletin 4 November: खेल जगत में आज क्रिकेट की खबरें छाई रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पराजय को लेकर चर्चा का बाजार अब भी गर्म है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का एकदिवसीय मैच भी अहम विषय है। भारतीय टीम के एक क्रिकेटर ने आज रिटायरमेंट की घोषणा भी है। सभी बड़ी खबरें यहाँ देखी जा सकती हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की करीबी जीत

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के पहले एकदिवसीय मैच में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस कड़े मैच में दो विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग कर 203 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

khel bulletin

शिखर धवन नई लड़की के साथ हुए स्पॉट

शिखर धवन अब शायद दूसरी शादी करने वाले हैं। एयरपोर्ट पर उनको एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड है। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

आईपीएल ऑक्शन को लेकर खबर

आईपीएल के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का वेन्यू तय होने की खबरें सामने आई हैं। सऊदी अरब के रियाद में आईपीएल ऑक्शन होने की खबरें तैर रही हैं। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि आईपीएल नीलामी 24 और 25 नवंबर दो दिनों तक चलने वाला है।

भारतीय टीम के खिलाड़ी का रिटायरमेंट

टीम इंडिया के लिए काफी समय तक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाले रिद्धिमान साहा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। साहा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में अपना अंतिम मुकाबला खेला था। केएस भरत के आने पर साहा का पत्ता साफ़ हो गया।

टॉम लैथम ने भारत को हराकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भारतीय टीम को पराजित करने पर ख़ुशी जताई है। लैथम ने एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर के धांसू खेल की तरीब भी की। उन्होंने कहा कि हमने बल्ले से आक्रमण करने की रणनीति बनाकर खेलने का फैसला लिया।

रोहित-कोहली नहीं खेले लम्बे समय से रणजी

कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की आलोचना हो रही है। दोनों ने लम्बे समय से रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला है। कोहली ने 12 सालों से रणजी में कदम नहीं रखा। रोहित ने भी 2015 से कोई मैच नहीं खेला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+