धांसू T-20 लीग की हुई वापसी, 12 साल पहले धोनी ने जीता था ख़िताब, मुंबई इंडियंस भी रही है चैम्पियन

Champions League T20: आईपीएल के बाद जिस लीग में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खेला करते थे, वह अब फिर से लौट रही है। अगले साल से यह धांसू टी20 लीग होने वाली है। मजे की बात तो यह है कि इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने ही ख़िताब हासिल किया था।

कई देशों की अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ खेली जाने वाली इस लीग को साल 2014 में बंद कर दिया गया था। उस समय धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने टाइटल अपने नाम किया था और यह इवेंट भारत में ही आयोजित किया गया था। इसके बाद से यह लीग बंद पड़ी थी।

champions league t20

जिस लीग की हम बात कर रहे हैं, वह चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट है। चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बार इसका ख़िताब हासिल किया था। मुंबई इंडियंस ने भी दो बार इस लीग का टाइटल अपने नाम किया था। अन्य देशों की कुछ टीमों को भी जीत दर्ज करने का मौका मिला था। फ़िलहाल इसे बंद हुए 11 साल हो गए हैं और अगले वर्ष तक कुल 12 साल हो जाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल सितम्बर में चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट को फिर से शुरू किया जाएगा। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार आईसीसी की मीटिंग में टी20 लीग की वापसी को लेकर बातचीत हुई थी और इसे अगले साल फिर से लाने की योजना है।

दुनिया भर में हर वर्ष कई टी20 लीग आयोजित होती है लेकिन इस तरह की लीग नहीं होती, जहां कई देशों की टीमों के बीच मुकाबले होते हैं। जिस तरह वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाता है, उसी तरह से चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट का आयोजन होता है। उसमें अलग-अलग टी20 लीग्स से टीमें आती हैं। उनमें आईपीएल, सीपीएल, बिग बैश लीग आदि इवेंट्स से छांटी हुई टीमों के बीच मुकाबले होते हैं।

साल 2009 में चैम्पियंस लीग टी20 का आयोजन शुरू हुआ था। उसमें न्यू साउथवेल्स ब्लूज ने पहली बार टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को टाइटल मिले। सिडनी सिक्सर्स ने भी ख़िताब जीता था। फिर अंत में दो इवेंट मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+