पूरी दुनिया में जाकर की बल्ले से रनों की बौछार, ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले इस खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

Hashim Amla announces retirement: साउथ अफ्रीका क्रिकेट में लंबे समय तक हाशिम अमला ने बल्ले से अपना योगदान दिया था। अपने करियर में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

Hashim Amla

Hashim Amla announces retirement: साउथ अफ्रीका क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला कर लिया है। 18 जनवरी बुधवार को उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की। इंटरनेशनल क्रिकेट से तीन साल पहले ही संन्यास ले लेने वाले हाशिम अमला अब काउंटी क्रिकेट को भी छोड़ने का फैसला कर लिया है।

साल 2019 में छोड़ा था इंटरनेशनल क्रिकेट

साल 2019 में छोड़ा था इंटरनेशनल क्रिकेट

वर्ल्ड कप 2019 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हाशिम अमला ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हाशिम अमला ने अपने इस फैसले से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया था। साल 2019 के बाद वह काउंटी क्रिकेट में हिस्सा ले रहे थे। काउंटी क्रिकेट में भी उनके बल्ले से कई बड़ी पारियां निकली थी। लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

भारत से रहा है खास रिश्ता

भारत से रहा है खास रिश्ता

साउथ अफ्रीका को कई मैच विनिंग पारियां खेलकर जीत दिलाने वाले हाशिम अमला का रिश्ता भारत से भी रहा है। 31 मार्च, 1983 को डरबन में हाशिम अमला का जन्म हुआ था। लेकिन अमला के दादा गुजराती थे। वह बिजनेस के सिलसिले में साउथ अफ्रीका गए और फिर कभी भारत लौटकर नहीं आए। बिजनेस जमने के बाद उन्होंने परिवार के साथ वहीं अपना जीवन बिताना शुरू कर दिया।

टेस्ट में जड़ चुके ट्रिपल सेंचुरी

टेस्ट में जड़ चुके ट्रिपल सेंचुरी

हाशिम अमला ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी जड़ा है। साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर नाबाद 311 रन की पारी खेलने वाले अमला का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह पहले दक्षिण साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी। 124 टेस्ट मैचों की 215 पारियों में उन्होंने 9,282 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 28 शतक और 4 दोहरे शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

शानदार रहा है अमला का करियर

शानदार रहा है अमला का करियर

टेस्ट के अलावा उन्होंने अपने करियर में 181 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। वनडे में उन्होंने 27 शतकों समेत 8113 रन बनाए जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 8 अर्धशतक लगाते हुए 1277 रन बनाए हैं। इसके अलावा अमला ने 265 फर्स्ट क्लास मैचों की 439 पारियों में 48.55 की औसत से 19,521 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 57 शतक और 93 अर्धशतक निकले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+